कांधला: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा सवार 3 ग्रामीण घायल!
राहगीरो की मदद से तीनों घायलो को कस्बे के निजी चिकित्सालय मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
कांधला। दिल्ली सहारनपुर हाइवे द गोल्ड पब्लिक स्कूल के समीप ई रिक्शा को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट मे ले लिया।हादसे मे ई रिक्शा मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।। जिनमे 2 लोगो की हालत को नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर क़र दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गाँव जसाला निवासी संजय कुमार गाँव मे किरयाना की दुकान करता है। परिजन राहुल के अनुसार रोजाना की तरह संजय अपने गाँव निवासी कल्लू की ई रिक्शा में बैठकर सामान खरीदने के लिए कांधला आ रहा था। बीच रास्ते गाँव निवासी सुरेंद्र भी उनके साथ कांधला जाने के लिए ई रिक्शा मे सवार हो गया। जब ये लोग दिल्ली सहारनपुर हाइवे दा गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पहुचे तो अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को अपनी चपेट मे ले लिया। जिसके कारण उसमे सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो की मदद से तीनों घायलो को कस्बे के निजी चिकित्सालय मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ से संजय व कल्लू की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने दोनो को मेरठ के लिए रेफर क़र दिया। मामले मे समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी उधर परिजनों के अनुसार दोनों की हालत चिंता जनक बनी हुई है।