IMG-20250529-WA0026

 

कृष्णपाल सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का निदेशक नियुक्त किया गया, गोल्ड पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य स्वागत समारोह!

चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे” – कृष्णपाल सिंह!

स्कूल प्रबंधक से यूपी चीनी मिल संघ के निदेशक तक, कार्यक्रम में अतिथियों और स्टाफ ने किया सम्मानित!

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित द गोल्ड पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृष्णपाल सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का निदेशक नियुक्त किए जाने पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में नवनियुक्त निदेशक कृष्णपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “चौधरी चरण सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हमें उनके आदर्शों पर चलना है। उन्होंने हमेशा किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया और देशहित में काम किया। मैं इस नए पद पर रहते हुए किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूँगा।”

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार, स्टाफ सदस्यों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मिलकर कृष्णपाल सिंह का फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में नवीन मलिक, देवेंद्र मलिक, ओमसिंह, रामनिवास, करुणा सिंह, अनुराधा सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि कृष्णपाल सिंह का यह नया पद न केवल उनके लिए बल्कि पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और किसानों के कल्याण के लिए काम करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने कृष्णपाल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!