तमंचा व कारतूस लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार!
कांधला। पुलिस ने थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित नानूपुरी गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे गांव नानूपुरी गेट के समीप खंद्रावली चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग कर रही थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्द युवक आता दिखाई दिया पुलिस टीम ने जब रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा वह जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम फरमान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम सल्पा थाना कांधला बताया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। दुसरी और थाना पुलिस ने गांव सुन्ना निवासी दाऊद को घर में घुसकर मारपीट करने पर वारंट जारी होने पर गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है