IMG-20250519-WA0013

 

आकाश कुमार रावल बने भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिला प्रभारी!

Shamli कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी रक्खा निवासी आकाश कुमार रावल को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का जिला प्रभारी बनाया गया है। इस नियुक्ति से पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता ने आकाश कुमार रावल को जिला प्रभारी के रूप में नियुक्त किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। नवनियुक्त जिला प्रभारी ने संगठन के प्रति मेहनत, लग्न और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली।

आकाश कुमार रावल ने कहा कि वह अपने जनपद में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और किसान की छोटी से छोटी समस्या के लिए हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया।

नियुक्ति समारोह में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बागपत रमन सिंह, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी जिसान सिद्दकी, जिला प्रभारी मुजफ्फरनगर ताज मोहम्मद, विनय कुमार जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। आकाश कुमार रावल की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन और भी मजबूत होगा।

 

error: Content is protected !!