IMG-20250323-WA0024

 

नगर पालिका कर्मचारियों की टूटी नींद, सफाई अभियान शुरू

क्षेत्र की समस्या का निदान संवैधानिक अधिकार: शकैब जे 

शामली। कांधला नगर के मोहल्ला मौलानान में लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर जारी लापरवाही अब खत्म होती नजर आ रही है। नगर पालिका प्रशासन की सुस्ती के खिलाफ उठी आवाज का असर हुआ और आखिरकार कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरू कर दिया।

पालिका अध्यक्ष की फटकार के बाद आई जागरूकता

नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की सख्त क्लास लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कामचोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इसके बाद नगर में सफाई अभियान को गति दी गई।

समाजसेवी शकैब जे अख्तर की मुहिम रंग लाई

समाजसेवी शकेब जे अख्तर द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और सफाई कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की गई।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

नगर में सफाई व्यवस्था में सुधार होते देख स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम और समाजसेवी शकेब जे अख्तर का आभार प्रकट किया। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह प्रशासन सक्रिय रहे, तो नगर में स्वच्छता बनी रहेगी। यह घटना दिखाती है कि यदि जागरूक नागरिक सही तरीके से अपनी आवाज उठाएं, तो प्रशासन को भी जिम्मेदारी निभाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!