चेकिंग अभियान के दौरान आवेश हथियार बरामद, पुलिस ने धर-दबोचा
कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु मंगलवार रात्रि क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम व पता विनय निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।