FB_IMG_1731440617778

 

सहारनपुर: सहारनपुर के बड़गांव इलाके के मिर्जापुर गांव में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हे की प्रेमिका ने अचानक वहां पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। हरियाणा के असंध से आए मोहित नाम के दूल्हे पर उसकी प्रेमिका अंजली चौहान ने दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए खुद को उसकी पत्नी बताया। अंजली, जो हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है, ने दूल्हे के खिलाफ आरोप लगाते हुए शादी समारोह में बवाल खड़ा कर दिया।

प्रेमिका के दावे के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और पूछताछ की। इस विवाद के बाद दुल्हन पक्ष ने दहेज और शादी में आए खर्च को वसूलने का फैसला लिया। जब लड़के पक्ष ने शादी का खर्च देने पर सहमति जताई, तो बारात को छोड़ दिया गया।

वहीं, लड़की के परिवार ने तुरंत रिश्तेदारी से एक अन्य लड़के को बुलाया और रात में रीति-रिवाज के साथ लड़की की शादी संपन्न कर दी। इस घटना के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और शादी समारोह फिर से संपन्न कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!