FB_IMG_1725216980909

 

 

अभियुक्त के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल, व अवैध शस्त्र बरामद।

 

घायल / गिरफ्तार अभियुक्त थाना रामराज पर पंजीकृत 02 अभियोगों तथा थाना फुगाना पर पंजीकृत 01 अभियोग में चल रहा था वांछित ।

 

अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा श्री राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31/01.09.2024 की रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस की भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी, असदनगर चौराहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर / वांछित चोर अभियुक्त को घायल / गिरफ्तार किया गया। घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट हीरो स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल, व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 31/01.09.2024 की रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस भन्डूर से नया गाँव जाने वाले रजवाहे की पटरी मिर्जाटिल्ला असदनगर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चौकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार द्वारा पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल को वापस मोडकर भागने लगा । फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी । मोटरसाइकिल सवार बदमाश तत्काल उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु उस पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश घायल हो गया ।

 

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता-

1. नदीम पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम नई बस्ती निराना थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

 

बरामदगी

एक मोटर साईकिल हीरो होन्डा स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट ।

01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।

 

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 61/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना रामराज मुजफ्फरनगर । (वांछित)

2. मु0अ0सं0 66/24 धारा 303(2)/317 बीएनएस थाना रामराज मुजफ्फरनगर । (वांछित)

3. मु0अ0सं0 37/24 धारा 379/411 भादवि थाना फुगाना मुजफ्फरनगर । (वांछित)

4. मु0अ0सं0 209/22 धारा 60(1)/72 आबकारी अधि0 व 272/273 भादवि थाना छपार मुजफ्फरनगर ।

5. मु0अ0सं0 256/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर ।

 

घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 श्री पवन कुमार थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

2. उ0नि0 श्री रणवीर सिह थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

3. उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र सिह थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

4. का0 2228 हरिओम थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

5. का0 2234 जयवीर सिह थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

6. का0 2224 अर्जुन सिह थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

7. का0 864 अरूण कुमार थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

 

नोट- घायल / गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त थाना रामराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 61/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 66/24 धारा 303(2)/317 बीएनएस तथा थाना फुगाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/24 धारा 379/411 भादवि में वांछित चल रहा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!