images - 2023-07-10T212320.213

प्रतापगढ़ सड़क हादसे में जानहानि पर योगी ने जताया गहरा शोक

लखनऊ 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री योगी ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!