IMG-20230701-WA0015

एएसपी ओपी सिंह ने देर रात महिला थाने का किया औचक निरीक्षण

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने देर रात महिला थाने का औचक निरीक्षण किया, जैसे कि आप सब जानते हैं कि जनपद के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह हर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर समय सतर्क रहते हैं दिन हो या रात वह हर समय ड्यूटी पर होते हैं, कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था का समय समय पर जायज़ा लेते रहते हैं। इसी के चलते एएसपी ओपी सिंह ने गत रात्रि शामली महिला थाने का औचक निरीक्षण किया।
एएसपी ओपी सिंह ने थाना कार्यालय और कम्प्यूटर कक्ष का जायज़ा लिया, सभी रजिस्टर चेक किए और हर दस्तावेज़ का बारीकी से निरीक्षण किया। महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और अपराध को गम्भीरता से लेते हुए संबन्धित दिशा निर्देश दिए। एएसपी ओपी सिंह ने लम्बित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण के भी दिशा निर्देश दिए। एएसपी ओपी सिंह ने महिलाओं के उत्थान, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना “मिशन शक्ति अभियान” के अनुपालन हेतु भी थाना अध्यक्ष को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!