images - 2023-06-29T233701.702

ईदुल अज़हा शांतिपूर्वक संपन्न, ईद की नमाज़ के बाद कौम और मुल्क की बेहतरी के लिए लाखों लोगों ने मांगी दुआएं।

शामली। आज गुरुवार को ईदुल अज़हा का त्यौहार शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। ईद की नमाज़ के बाद मस्जिदों और ईदगाहों में लाखों लोगों ने मुल्क और कौम की तरक्की और अमन चैन शान्ति की दुआएं मांगी।
कैराना शाही जामा मस्जिद के ईमाम व खतीब मौलाना ताहिर साहब ने कैराना की शाही ईदगाह में ईद की नमाज़ पढ़ाई और नमाज़ के बाद मुल्क और कौम की तरक्की और बेहतरी की दुआ कराई , मुल्क में अमन चैन आपसी भाईचारा प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की खुदा से दुआएं मांगी। मौलाना ताहिर साहब ने लोगों से भी अमन चैन आपसी भाईचारा प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की इसके साथ ही मौलाना ने ज़िला प्रशासन का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने व्यवस्था करने में भरपूर सहयोग किया।
ईद की नमाज़ के बाद अकीदतमंदों ने कुर्बानी का फरीज़ा अदा किया, और आपसी भाईचारे प्रेम और सौहार्द के साथ मिल जुलकर ईदुल अज़हा का त्यौहार धूम धाम से मनाया।

error: Content is protected !!