IMG-20230624-WA0025

कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं।

कैराना। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसएसपी ने लोगों की फरियाद सुनी। उन्होंने शिकायती पत्रों के यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम रविंद्र सिंह व एसएसपी अभिषेक पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सत्रह शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित को प्रेषित कर दिया। अधिकारियों ने शिकायती पत्रों के यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम निकिता शर्मा व सीओ अमरदीप कुमार मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!