Screenshot_20230618_225344

एएसपी ओपी सिंह ने फादर्स डे” पर दिया एक भावुक सन्देश।

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने “फादर्स डे” के शुभ अवसर पर एक बहुत ही भावुक सन्देश दिया।
जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह ने “पितृ दिवस” की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और एक वीडियो सन्देश में उन्होंने बहुत ही भावुक अंदाज़ में सभी देश वासियों को खासकर जनपद वासियों के साथ साथ पुलिस जवानों को भी आज के दिन को अपने पिता के लिए ख़ास सेलिब्रेट करने का सन्देश दिया।
एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि पितृ दिवस एक ऐसा ख़ास दिन होता है जिसमे हम सबकी अपेक्षा होती है की हम अपने पिता को इस ख़ास दिन पे याद करें और उनके साथ अच्छा वक्त गुजारें अगर स्वर्गवास हो चुका है तो उनको याद करें, ओपी सिंह ने कहा कि हमारे पिता हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं उंगली पकड़ कर उन्होंने ही सबसे पहले हमे चलना सिखाया, उन्होंने ही मुस्कुराना सिखाया है, और पिता ही हमारे जीवन के नैतिक और सामाजिक दायित्व के बेहतरीन शिक्षक होते हैं। इसी के साथ पिता ही हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, इसी लिए हम सब लोग आज के दिन को बहुत ख़ास मानते हैं और अपने पिता को याद करते हैं।
एएसपी ओपी सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि पुलिस जवानों को विभागीय मजबूरियों के करण छुट्टी नहीं मिल पाती है तो हम पुलिस वाले कुछ एसे विशेष अवसरों पर अपने सामाजिक दायित्व को अच्छे से नहीं निभा पाते हैं इस लिए मैं आज सभी पुलिस विभाग के लोगों से अपील करता हूं कि आज के दिन हर एक को अपने पिता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, आज के दिन उनको हर सूरत में खुश रखें हर हाल में खुश रखें और जो कुछ उन्होंने सिखाया है जो अच्छा रास्ता दिखाया है उस रास्ते पर आगे बढ़ें।
ओपी सिंह आगे बोलते हुए बहुत भावुक हो गए और शायद उनकी आंखें भर आईं जब उन्होंने रूंधे गले से बोलते हुए कहा कि मैं इतना भाग्यशाली नहीं हूं क्योंकि मैंने एक साल पहले अपने पिता को खो दिया है, आज के इस ख़ास अवसर पर हमारे पास अब सिर्फ़ उनकी यादें ही शेष हैं, ओपी सिंह ने कहा कि वैसे तो भारतीय संस्कृति में हर दिन माता पिता के लिए ही होता है लेकिन मैं आज विशेष रूप से अपने पिता को अपने पास ही महसूस कर रहा हूं।
एक बार फिर सभी को “फादर्स डे” की आप सभी को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द जय भारत।

error: Content is protected !!