IMG_20230618_004925

किरयाना दुकानदार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मकान को पांच महीने के अन्दर ख़ाली करने का अल्टिमेटम

किरयाना की दुकान में धमकी भरा लेटर डालकर पांच छह माह में मकान खाली करने का दिया अल्टीमेटम

कैराना। किरयाने की दुकान में अज्ञात ने धमकी भरा लेटर डालकर पांच छह माह के भीतर दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेता वाला निवासी इदरीस पुत्र मांगी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गत 15 जून को मेरे बेटे उस्मान को स्विफ्ट कार सवार पांच अज्ञात व्यक्तियों ने रोक कर पिता का नाम पूछते जुइछोड दिया था। 16 जून की प्रात जब मेरा बेटा उस्मान घर में बनी किरयानी की दुकान खोलने गया तो शटर खोलते ही उसे एक लेटर पड़ा मिला, जिसमें लिखा था कि पांच छह माह के भीतर मकान खाली करके यहां से कहीं और चले जाना। मकान खाली करने का अल्टीमेटम मिलने के बाद परिवार डरा हुआ है। पीड़िता का कहना है कि अज्ञात द्वारा धमकी भरा लेटर मिलने के बाद उसका परिवार सहमा हुआ है। कभी भी अप्रिय घटना घटित की जा सकती है। पुलिस ने तहरीर उपरांत जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!