अज्ञात चोरों ने विद्युत उपकरण चुराए

 

कांधला। अज्ञात चोरों ने किसान के नलकूप की दीवार में नकब लगाकर विद्युत केबिल व अन्य उपकरण चुराए।

 

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी दीपक सैनी पुत्र भूरूराम ने

थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि देर शाम वह नलकूप का ताला लगाकर अपने घर लौट आया था। जैसी ही वह प्रात कृषि कार्य हेतु खेत पर गया तो नलकूप की दीवार में नकब लगा मिला और विद्युत केबिल के साथ अन्य विद्युत उपकरण गायब मिले। पीड़ित किसान ने चोरी हुए सामान की तलाश की,लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!