दुकान में आग लगाता युवक सीसीटीवी में हुआ कैद

 

-कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में स्थित किरयाने की दुकान में हेलमेट पहने अज्ञात ने दुकान में आग लगाने का प्रयास किया

 

कांधला। रात्रि के समय किरयाने की दुकान में हेलमेट पहने अज्ञात युवक द्वारा आग लगने का प्रयास किया गया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।

 

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी कय्यूम पुत्र जाहिद किरयाने का थोक विक्रेता है। रात्रि वह अपनी दुकान बन्द करके वापस अपने घर आ गया था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक अपनी पहचान छुपाने की वजह से हेलमेट पहनकर वहां पहुंचता है और दुकान में आग लगाने का प्रयास करता है। पहले यह शातिर युवक दुकान के शटर पर बोतल से ऑयल डालता है और उसमें आग लगा देता है। थोड़ी देर बाद आग खुद ही शांत हो जाती है तो फिर से युवक आग लगाने पर उतारू हो जाता है।असफल होने पर युवक वहां से फरार हो जाता है। यह शातिर युवक कौन है और दुकान में आग लगाने के पीछे क्या मकसद है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!