IMG-20220811-WA0011

कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह बने स्वच्छ भारत के भी योद्धा

शामली। कानून व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद रहने वाले एएसपी श्री ओपी सिंह ने आज सुबह–सुबह कार्यालय मुख्य पुलिस अधीक्षक शामली पर सफाई आभियान चलाया।

रातो को थानो और चौकियों का निरीक्षण करके हड़कंप मचाने वाले एएसपी स्वयं भी सफाई करते दिखे।

भिन्न भिन्न व्यक्तित्व के स्वामी एएसपी आज पुलिस अधीक्षक शामली मुख्य कार्यालय पर खुद भी सफाई करते दिखाई दिए,


स्वच्छ भारत अभियान के तहत व रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र ओपी सिंह स्वयं भी मुख्य कार्यलय व अहाते की सफाई करते नज़र आये।

कानून व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद व मुस्तेद रहने के साथ स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी रहते हैं अलर्ट

विजिलेंस दर्पण से बातचीत के अनुसार कानून व्यवस्था के प्रति गम्भीर रहने वाले एएसपी ओपी सिंह स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी रहते हैं अलर्ट, अन्य प्रशाशनिक अधिकारियों व जनता तक सफाई के प्रति सन्देश पहुंचाने व स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक करने के लिए व सफाई व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए स्वयं भी सफाई करते हुए दिखाई दिए,
अब देखना यह है कि भिन्न भिन्न व्यक्तित्व के धनी एएसपी ओपी सिंह अगली बार किस मुहिम के साथ नज़र आते है।
फिलहाल ओपी सिंह ज़िला प्रशासन व जनता मे चर्चा का विषय बने हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!