20220429_160649

 

सहारनपुर : जनपद सहारनपुर में रहमतों के महीने रमजान के अलविदा जुमा की नमाज अकीदत-ओ-एहतराम के साथ अदा की गई. नमाज के बाद अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआ की – नमाज के दौरान जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. अलविदा जुमा की नमाज के लिए मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई. नमाज के बाद जामा मस्जिद में कुछ लोगो द्वारा नारेबाजी भी की गई जिससे जिमेदार लोगो द्वारा प्रशासन द्वारा समझा बुझाकर लोगो को शांत करा दिया गया. जामा मस्जिद में अपराह्न एक बजे अजान की गई और अजान के बाद खुतबा एवं फिर 1.10 बजे अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई गई. इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में भाईचारे के साथ रहे. देश में अमन चैन कायम रहे. लोग मुबारक माह में गलतियों से तौबा करें.

यह त्योहार सभी को खुशियों में शामिल करने का मौका देता है – जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार – मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक – मस्जिद शाहजानी खान आलमपुरा – मस्जिद किले वाली – मस्जिद लिंक रोड – मस्जिद बड़ी सराय – मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार – मस्जिद चौकी सराय – मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय – मस्जिद हलवाइयान नखासा बाजार – मस्जिद शेखों वाली – मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम – मस्जिद घंटाघर – मस्जिद अंसरियान – मस्जिद मालियान – मस्जिद शाहबिलोल – मस्जिद जालवाली शाह विलायत – मस्जिद शिराजा – मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज अदा की गई – साथ ही देवबंद – गंगोह – नकुड़ – बेहट – ननोता – तीतरो और छुटमलपुर में शांति पूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई ?

error: Content is protected !!