
कस्बे की जमा मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन:रोजेदारों ने खोला रोजा, कहा- रमजान का महीना बहुत ही बरकत का महीना हे
रिपोर्ट सादिक सिद्दीक़ी
कांधला कस्बे की जमा मस्जिद में माहे रमजान रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें भावी चेयरमैन प्रत्याशी नजमूल इस्लाम द्वारा रोजेदारों को इफ्तार पार्टी दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के नजमुल इस्लाम द्वार जमा मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया माहे रमजान में इफ्तार पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें सामाजिक लोगों द्वारा रोजेदारो को इफ्तार पार्टी दी गई।
इस मौके पर अपने संबोधन में नजमुल इस्लाम ने कहा कि रमजान का महीना बहुत ही बरकत का महीना है इसमें गरीबों की मदद करने वाले लोगों पर ईश्वर की अपार कृपा होती है और रोजा इफ्तार चलाकर जहां लोगों से मिलकर आपसी भाईचारा बढ़ता है तो वही गरीबों को भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि रोजा रख कर किसी कल भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो मैं दो कदम आगे बढ़कर मदद करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने सबसे शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारा बढ़ाते हुए रमजान के इस पवित्र महीने के त्यौहार को मनाने की अपील भी किया।
जिसमें नजमुल इस्लाम द्वारा रोजादारों में रोजा रखने के लिए आवश्यक सामान वितरित किया। रोजेदारो ने कस्बे की जमा मस्जिद में नमाज अदा की और फिर रोजा इफ्तार पार्टी में रोजा खोल अमन-चैन की दुआएं माँगी। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।