सहारनपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी एक्टिवा व 01 नाजायज छुरी बरामदः-
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के आदेश के अनक्रुम मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत दिनांक 03.04.22 को थाना कुतबुशेर जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 111/22 धारा 379 भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त गण. 1. परवेज उर्फ सोनू उर्फ भूरा पुत्र मौ0 हनीफ निवासी ग्रीन पार्क के पास 62 फुटा रोड थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर 2. शाहनवाज उर्फ नोचू पुत्र शराफत निवासी जनता पैलेस 62 फुटा रोड थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को म्हाडी तिराहा मानकमऊ से समय करीब 20.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण परवेज व शाहनवाज उपरोक्त के कब्जे से दिनाँक 27.03.2022 को रत्नाखेडी नहर पटरी से चोरी की गयी एक्टिवा न0 UP11AW0370 बरामद की गयी । अभियुक्त परवेज उर्फ सोनू उर्फ भूरा उपरोक्त के कब्जे से 01 नाजायज छुरी भी बरामद की गयी । अभियुक्त शाहनवाज उपरोक्त को मु0अ0स0 111/22 अन्तर्गत धारा 379/411 भादवि व अभियुक्त परवेज उर्फ सोनू उर्फ भूरा उपरोक्त का चालान अन्तर्गत मु0अ0स0 111/22 अन्तर्गत धारा 379/411 भादवि व मु0अ0स0 131/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करअभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1- परवेज उर्फ सोनू उर्फ भूरा पुत्र मौ0 हनीफ निवासी ग्रीन पार्क के पास 62 फुटा रोड थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
2-शाहनवाज उर्फ नोचू पुत्र शराफत निवासी जनता पैलेस 62 फुटा रोड थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः–
1-चोरी की एक्टिवा डार्क ग्रे कलर रजि0 न0 UP11AW0370
2-01 नाजायज छुरी
1-प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
2-उ0नि0 मौहम्मद जहाँगीर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
3-का0 2321 बबलू थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
4-का0 1475 धर्मेन्द्र थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर