फोटो – पूर्वी यमुना में पानी में खडे होकर प्रदर्शन करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इस्लाम

कांधला

नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष के द्वारा नगर पालिका परिषद पर करोडों रूपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए पूर्वी यमुना नहर में उतरकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की है। मामले नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नगर पालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इस्लाम ने शुक्रवार को पूर्वी यमुना नहर में उतरकर प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नगर के वार्ड नंबर 22 मौहल्ला मिर्दगान में तीन माह पहले शौकीन के मकान से नूरा कपडे वाले तक इंटर लॉकिंग को उभारने का कार्य किया गया था। किन्तु अब नगर पालिका परिषद ने एक बार फिर से एक निविदा प्रकाशित कराई है। जिसमें उसी कार्य के लिए दोबारा निविदा आमंत्रित की गई है, जिसमें 06 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक का समय दिया गया है। उक्त कार्य का टेंडर पालिका प्रशासन के द्वारा 1004552 रूपए आगणन की धनराशि दर्शाई गई है। पालिकाध्यक्ष का आरोप है कि जब तीन माह पहले उक्त कार्य पूर्ण हो चुका है तो अब उसका टेंडर क्यो छोडा गया है। अगर अब टेंडर अब छोडा गया है तो क्या उस समय कार्य बिना टेंडर के किया गया था। पूर्व पालिकाध्यक्ष का आरोप है कि नगर में पालिका प्रशासन के द्वारा इस प्रकार करोडों रूपए का घोटाला किया जा रहा है। मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। वही मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि मामले की उनको जानकारी नही है, वह मामले को दिखवा रहे है।

error: Content is protected !!