रास्ता रोककर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोगों पर मारपीट का आरोप

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला । कस्बे में एक युवक का रास्ता रोककर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने चार लोगों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कस्बे के शिवाला मार्ग निवासी अब्लू हसन के पुत्र तालिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। युवक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में तालिब घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि घायल युवक की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!