
कुत्तों का आतंक, छह लोगों पर हमला कर किया घायल
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला। कस्बा एलम में आवारा और कथित पागल कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। घायलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए।
कस्बा एलम निवासी अजेंद्र, श्वेता और अभिषेक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं, दस वर्षीय वेद, नचिकेता और कौशल भी कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। सभी घायलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। कुत्तों के हमलों से कस्बे में दहशत का माहौल है।