बेटे-बहू के कथित उत्पीड़न से परेशान मां पहुंची थाने, मारपीट का लगाया आरोप

 

* छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा और गाली-गलौज करने का आरोप, बेटे-बहू के कथित उत्पीड़न से परेशान मां ने पुलिस से मांगा इंसाफ

 

सादिक सिद्दीकी

कांधला। जिस बेटे को मां ने बड़े लाड़-प्यार से पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे और बहू पर अब मां ने मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। कस्बे के नई सब्जी मंडी मोहल्ले में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। बेटे-बहू के कथित उत्पीड़न से परेशान महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

कस्बे के नई सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी माया पत्नी बाबूराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा और बहू आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ झगड़ा करते हैं। विरोध करने पर दोनों उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। घर में लगातार होने वाले विवाद के कारण वह काफी परेशान है।महिला का आरोप है कि अपने ही घर में बेटे-बहू के व्यवहार से तंग आकर उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

उधर, थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि महिला की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!