IMG-20260709-WA0029

 

कैराना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई ने विजय सिंह पथिक मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर गुरुवार को रोष व्यक्त किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया और नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो परिषद लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी।

गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने बताया कि विजय सिंह पथिक के सामने स्थित मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से वार्ता कर सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने की मांग की। वहीं, एबीवीपी के मुजफ्फरनगर विभाग संयोजक आकाश भारती ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मार्ग की बदहाली और जलभराव के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। एबीवीपी ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र सड़क निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान नगर मंत्री वंश कुमार, हर्षित सैनी, रोहन, रूपेश, यश, ऋषभ, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

error: Content is protected !!