
व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, नीरज उपाध्याय बने प्रदेश मंत्री
* एलम में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, नई टीम का ऐलान… नीरज उपाध्याय बने प्रदेश मंत्री, संगठन ने भरी नई हुंकार
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला। कस्बा एलम स्थित ग्रीन मैरिज होम मंगलवार को व्यापारियों की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का गवाह बना, जहां संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की भव्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर नगर स्तर तक नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
बैठक का मुख्य आकर्षण उस समय रहा जब वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी नीरज उपाध्याय को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोनयन पत्र प्रदान किया। नीरज उपाध्याय के प्रदेश मंत्री बनने पर उपस्थित व्यापारियों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में विक्रम सिंह को एलम नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही नई नगर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें राजवीर सिंह, बिट्टू कश्यप, इकबाल सैफी, अक्षय भार्गव और कवरपाल उर्फ लाला को उपाध्यक्ष बनाया गया। नाथीराम धीमान और शौकीन सैफी को नगर मंत्री, सद्दाम हुसैन एवं शिकू भार्गव को मीडिया प्रभारी, तरुण शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप वर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए संगठन हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
बैठक में जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कंसल, आशीष जैन, विनोद पंवार, प्रमोद पंवार, संतोष वर्मा, गांधी वर्मा, सुभाष पंवार, सुधीर पंवार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, व्यापारियों की एकता और उनके हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक के समापन पर नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।