बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव किवाना स्थित रेलवे फाटक के पास बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बागपत जनपद के गांव लखवाड़ी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जय कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि प्रदीप शामली क्षेत्र के गांव लाख बावड़ी में अपने मामा ओमपाल सिंह से मिलने गया था और वापस अपने गांव लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही प्रदीप किवाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क किनारे खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।कंधला थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया की इस मामले में घायल की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानून कारवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!