जनसमस्याओं के समाधान को लेकर डीएम से मिले कांधला पालिकाध्यक्ष

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला।नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने शामली पहुंचकर जिलाधिकारी आलोक यादव से शिष्टाचार भेट की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने जिलाधिकारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं इस्तकबाल किया। मुलाकात के दौरान नगर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और नगर हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने जिलाधिकारी को कांधला नगर की मौजूदा समस्याओं से अवगत कराते हुए नगर में अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कें, नालियां, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट तथा जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग बेहद आवश्यक है।

उन्होंने नगर में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पालिका लगातार जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। साथ ही भविष्य में नगर के सौंदर्यीकरण और विकास से जुड़ी नई योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी आलोक यादव ने पालिकाध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुनते हुए नगर के विकास कार्यों में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से कांधला नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा नागरिकों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि पालिका का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस मुलाकात को नगर के विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में कांधला में कई नई विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!