तेवड़ा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन, रूडकली टीम बनी विजेता

 

मरगूब नवाज़ तुर्क

 

जानसठ/ककरौली। क्षेत्र के ग्राम तेवड़ा में शावर ग्रुप के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट का आयोजन अबुजर उर्फ शावर ग्रुप के ओनर ने अपनी टीम के साथ मिलकर कराया। शावर ग्रुप ने पहले भी इस तरह के युवाओं की फिटनेस के लिए टूर्नामेंट कराए हैं। प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली।

 

फाइनल मुकाबला रूडकली और तेवड़ा टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबले में रूडकली टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं नकद 11000 हजार रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 5500 रूपए की धनराशि एवं ट्रॉफी भेंट कर उत्साहवर्धन किया । और सभी खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया बढ़ाया।

 

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में खेल मैदान की व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। युवाओं का कहना था कि प्रतिभा गांवों में भी भरपूर है, लेकिन संसाधनों और मैदान के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। यदि उचित खेल मैदान एवं सुविधाएं उपलब्ध हों तो क्षेत्र के युवा भी खेलों में अपना करियर बनाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

 

टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मिथिलेश पाल के पति अमरनाथ पाल पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया।

 

इस अवसर पर शाहिद भावी प्रत्याशी ग्राम प्रधान तेवड़ा, आजाद, समाजवादी पार्टी के जिला संगठन मंत्री, और दिनेश पाल, मोहम्मद इरशाद, किसान यूनियन नेता साबिर सराफत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों को सम्मानित करने एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!