स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों की हुंकार, कई हुए सम्मानित

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर में किसान पंचायत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों की एकजुटता और जागरूकता साफ़ तौर पर देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान गौरा टिकैत जी ने सभी ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई छोटे-बड़े ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर किसान एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही सभी किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे खेती को अधिक लाभकारी और सुरक्षित बनाया जा सके।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सक्रिय किसानों एवं सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मेनपाल चौहान, शान्ता प्रधान जी, विनय राठी, ब्रह्मपाल नाला, रहीस पठान, विकास चौहान, गयूर हसन, मेहरदीन, मिंटू सैनी, इंतेजार केराना सहित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!