IMG-20260324-WA0022

 

गुज्जरपुर की बाल प्रतिभाओं ने जिले में लहराया परचम!

कांधला। प्रतिभाओं की धरती गुज्जरपुर गांव की दो बालिकाओं ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है।

जिला स्तरीय ऑनलाइन हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में संत गोरखनाथ चिल्ड्रेन एकेडमी कांधला की कक्षा चार की छात्रा त्रिशा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। त्रिशा, भीम सिंह की पुत्री हैं और गुज्जरपुर गाँव की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने बधाई दी है।

वहीं, जिला स्तरीय ऑनलाइन इंग्लिश राइटिंग प्रतियोगिता में संत गोरखनाथ चिल्ड्रेन एकेडमी की कक्षा तीन की छात्रा मनस्वी चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मनस्वी, सचिन कुमार की पुत्री हैं और वह भी गुज्जरपुर गाँव की रहने वाली हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की लगन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से ही ऐसे परिणाम संभव होते हैं। अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

error: Content is protected !!