
एनएसएस शिविर का छठा दिन स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।शिविर की शुरुआत स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना, योगाभ्यास और लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिए उठें’ के सामूहिक गान से की।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्याम बाबू के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।शिविर के द्वितीय सत्र में गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता डॉ. नयना शर्मा ने ‘स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि अच्छा स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा धन है और इसका गहरा संबंध स्वच्छता से है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि गंदगी से फैलने वाली बीमारियाँ जैसे डायरिया, प्लेग और हैजा शरीर को कमजोर करती हैं। उन्होंने दूषित जल, प्रदूषित वायु और मिलावटी खाद्य सामग्री को आज की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएँ बताया तथा इनके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।साथ ही सभी से व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेविकाओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता का संकल्प लिया।