कांधला में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया

बेटियों के जन्म को दिया सम्मान, माताओं को स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारी दी गई

कांधला (शामली)। कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत 10 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में हुआ,जिसकी अगुवाई जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफिकीन ने की। इस अवसर पर कन्याओं के साथ केक काटा गया और उनके स्वागत में बेबीकिट, फल, कंबल और बेबी बिब जैसे उपहार भेंट किए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की।उन्होंने माताओं को प्रसवोत्तर देखभाल, पोषण, शिक्षा और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।महिला कल्याण विभाग की टीम ने भी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया। इस मौके पर जिला मिशन समन्वयक सदफ खान और जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा (HEW) ने कहा कियह अभियान समाज में घटते लिंगानुपात को सुधारने और बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है।अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गईऔर सभी को यह संकल्प कराया गया कि वे अपने परिवार और समाज में बेटियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!