दीनी रौनक शकरो वाली मस्जिद में 10 बच्चों की दस्तारबंदी के साथ शानदार सालाना जलसा सम्पन्न

नशा इन्सान की अक़्ल छीन लेता है, घरों को तबाह करता है और नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल देता है। मौलाना आकिल

सादिक सिद्दीक़ी,

कांधला। मोहल्ला मौलानान स्थित शकरो वाली मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी सालाना जलसा-ए-दीनी तालीम का शानदार आयोजन किया गया। मस्जिद को रंग-बिरंगी लाइटों, झूमरों और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा इलाका ईमान और रूहानियत की खुशबू से महक उठा।

कार्यक्रम की सदारत कारी वाजिद साहब ने की। जलसे की सबसे खास बात यह रही कि इस बार 10 नन्हे बच्चों की दस्तारबंदी की गई जिनमें 5 बच्चों ने कुरान पाक मुकम्मल हिफ्ज़ किया और 5 बच्चों ने कुरान पाक का नज़रा मुकम्मल किया। इस मौके पर “सुब्हानअल्लाह” और “माशाअल्लाह” की सदाओं से पूरी मस्जिद गूंज उठी।

मंच पर मौजूद मौलाना आक़िल, मौलाना मुस्तकीम, मुफ्ती जावेद और मौलाना सज्जाद ने तालीम-ए-दीन और नशा मुक्ति पर रौशनी डाली।हज़रत मौलाना आक़िल साहब ने अपने बयान में नशे के खिलाफ जोरदार अंदाज़ में कहा “नशा इन्सान की अक़्ल छीन लेता है, घरों को तबाह करता है और नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल देता है।

जो नौजवान नशे से बचेगा, वही अपने मां-बाप का सहारा बनेगा और कौम का रहबर कहलाएगा।

नशा सिर्फ हराम ही नहीं, बल्कि बर्बादी की जड़ है अगर हम कुरान से जुड़ जाएं, तो कोई भी नशा हमें गुमराह नहीं कर सकता।”उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे मस्जिदों और दीनी तालीम से जुड़ें, ताकि समाज में अमन, मोहब्बत और अच्छाई कायम रहे।

 

*दस्तारबंदी में शामिल बच्चे*

अबवोल हन्नान पुत्र खालिद

हाफ़िज़ आकिब पुत्र मुकीम

नायब पुत्र मुस्तकीम नईम पुत्र मुरसालीन हम्माद पुत्र शौकीन नजरा अब्दुल रहमान पुत्र सरफराज सुफियान पुत्र मुस्तकीम काशिफ पुत्र आसिफ

सुहान पुत्र वाजिद आल्यान पुत्र राशिद

जलसे के दौरान कुरानख़्वानी, नातख़्वानी और सामूहिक दुआएं होती रहीं, जिनसे माहौल और भी रूहानी बन गया। अख़िर में दुआ कराई मौलाना सज्जाद गंगोह ने, जिन्होंने पूरी कौम के लिए अमन, इंसाफ़ और नशा-मुक्त समाज की दुआ की। यह जलसा कांधला के लिए एक मिसाल बन गया जहाँ 10 नन्हे फूलों की दस्तारबंदी ने रूहानियत फैलाई और हज़रत मौलाना आक़िल साहब के अल्फ़ाज़ों ने नौजवानों को नशे से दूर रहने का बेहतरीन पैग़ाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!