रिश्तेदार बनकर ठगी, ग्रामीण से 5 हजार की साइबर ठगी

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला।थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी निवासी एक ग्रामीण के खाते से अज्ञात साइबर ठग द्वारा रिश्तेदार बनकर हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गांव रामपुर खेड़ी निवासी बृजेश गिरी ने बताया कि उनके घर पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिस कारण वह काफी व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को उनका रिश्तेदार बताया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसका पुत्र बीमार है और इलाज के लिए तुरंत रुपये की जरूरत है।ठग के झांसे में आकर पीड़ित ने उसके द्वारा भेजे गए बारकोड के माध्यम से 5 हजार रुपये भेज दिए। थोड़ी देर के बाद साइबर्थक की फिर से कॉल आई और बाकी पांच हजार रुपये डालने के लिए कहा।कुछ समय बाद जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी ली, जिस पर पता चला कि यह साइबर ठगी थी।इसके बाद पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और थाने की साइबर पुलिस को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है।पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए साइबर ठग की तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, ओटीपी या बारकोड पर पैसे भेजने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!