20260106_173803

 

शामली, 06 जनवरी 2026। शामली पुलिस कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएँ और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

एसपी एन.पी. सिंह ने हर फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो, ताकि लोगों को न्याय के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

एसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए तथा शासन की जनसुनवाई प्रणाली को जनहित का प्रभावी माध्यम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की वास्तविक सफलता इसी में है कि आमजन को न्याय और सुरक्षा की भावना मिले।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं कई मामलों में तत्पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

error: Content is protected !!