सहारनपुर। दिनांक 06 जनवरी 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), साहरनपुर परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न थानों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों से आए आमजन ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।
डीआईजी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में आए फरियादियों ने डीआईजी द्वारा तत्परता से मामलों को सुनने और कार्रवाई के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया। जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर परिक्षेत्र कार्यालय में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

