ग़ाज़ियाबाद। नगर जोन की स्वाट टीम और थाना विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार चालक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कार चालक की हत्या लूट की नीयत से की थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों को धर दबोचा।
स्वाट टीम व थाना विजयनगर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन एक बड़ी सफलता मान रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उनसे अन्य आपराधिक घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।