Oplus_131072

 

शामली। मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत थाना थानाभवन पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। टीम ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और बाज़ार क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को अपराधों से बचाव के तरीके समझाए और उन्हें कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी दी।

एंटी रोमियो टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता नंबर, 112 आपातकालीन सेवा तथा 1098 बाल सहायता हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी असमाजिक तत्व की गतिविधि की सूचना तुरंत इन नंबरों पर दी जा सकती है।

टीम के सदस्यों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे निडर होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। इस दौरान उपस्थित छात्राओं और महिलाओं से संवाद भी किया गया और उन्हें आत्मरक्षा संबंधी सुझाव दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!