15 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता पिता ने उठाई आवाज़ “बेटी को सुरक्षित वापस लाओ”

 

कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी शमशेर पुत्र नूरा की 15 वर्षीय बेटी सानिया 18 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे घर से निकली थी। उसके बाद से अब तक वह घर नहीं लौटी।परिजनों ने रिश्तेदारी, आस-पड़ोस, हर जगह तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला पीड़ित पिता शमशेर का कहना है कि मोहल्ले की महिला समरीन ने उसे बताया था कि सानिया की बातचीत एक युवक कादिर से होती थी और वह उसी के साथ चली गई है।पीड़ित का आरोप है कि बार-बार पूछने के बावजूद समरीन ने पूरी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

 

पिता की गुहार “मेरी बेटी को सुरक्षित बरामद किया जाए”

परेशान पिता शमशेर ने कांधला पुलिस से हाथ जोड़कर गुहार लगाई है कि उसकी बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाए और इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

थाने में तहरीर मिलने के बाद कांधला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, लापता किशोरी की तलाश में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके मे दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर 18 दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी क्यों नहीं मिली?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!