नया मीटर लगने के कुछ दिन बाद ही कनेक्शन काटा,…

उपभोक्ता ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट सादिक सिद्दीक़ी
कांधला बिजली की मीटर लगने के कुछ दिन बाद ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मीटर को फर्जी बताते हुए कनेक्शन को काट दिया, इस बीच उपभोक्ता व विभाग की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। पीडित ने न्याय की गुहार लगाई है।
नगर के मौहल्ला रायजादगान निवासी महबूब पुत्र समेदीन ने बताया कि उसके द्वारा लगभग एक माह पूर्व अपने नए आवास पर एक विद्युत कनेक्शन का आदेवन किया था। जिसे विभाग की टीम के द्वारा 17 जौलाई में लगा दिया था, जिसके बाद से उसके घर पर विद्युत चल रही थी, महबूब का आरोप है कि इस दौरान शनिवार को उसके पास विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा उसके मीटर को फर्जी बताते हुए उसके खिलाफ बिजली चोरी करने का आरोप लगाया। जिस पर उसके द्वारा विभाग के द्वारा दी गई रसीद उन्हें दिखाई तो उन्होंने उस रसीद को भी फर्जी बताते हुए उसका विद्युत कनेक्शन काट दिया। अगर उसके द्वारा उनके कनेक्शन काटने का विरोध किया गया तो विद्युत कर्मचारियों ने उसके ऊपर एक लाख रूपए का जुर्माना लगवाने के साथ जेल भिजवाने की धमकी दी, विभाग की टीम ने महबूब से कनेक्शन लगवाने सम्बन्धी सभी दस्तावेज लेकर बिजली घर लेकर आने को बोल कर चले गए।

*विधुत विभाग जेई शैलेन्द्र यादव*
मामले को लेकर जेई शैलेन्द्र यादव का कहना है कि महबूब के द्वारा लगाया मीटर व रसीद दोनों फर्जी है। मामले में जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!