पुलिस की “विलेज मीटिंग”, ड्रोन व चोरों के खौफ पर लगा विराम

रिपोर्ट सादिक सिद्दीक़ी…
कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में विलेज मीटिंग का आयोजन किया गया। हाल के दिनों में गांव में ड्रोन कैमरे की उड़ानें व चोरों की गतिविधियों की अफवाहों के चलते ग्रामीण भयभीत थे। ऐसे में पुलिस द्वारा की गई यह बैठक ग्रामीणों में विश्वास जगाने वाली रही।

 

विलेज मीटिंग में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और अफवाहों पर नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त और पुलिस की सतर्कता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ड्रोन या चोरों की कोई वास्तविक घटना सामने नहीं आई है, फिर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही गांव में शांति व भाईचारा बनाए रखने का भी आग्रह किया।

ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और अपराध व अफवाहों के खिलाफ पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में कई ग्रामीण गणमान्य, महिला प्रतिनिधि व युवा भी मौजूद रहे।

थाना प्रभारी की अपील:…
“किसी भी असामाजिक तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात है, कृपया अफवाहों से बचें और किसी भी जानकारी के लिए तुरंत संपर्क करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!