Scam घोटाला

 

कांधला (शामली): क्षेत्र के गांव डुढार की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर ईंट भट्टे की हिस्सेदारी से जुड़े रुपए नहीं देने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता धर्मवीरी ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि उसने आरोपी के साथ मिलकर पंजाब राज्य स्थित एक ईंट भट्टे पर ईंट निर्माण का ठेका लिया था।

धर्मवीरी के अनुसार, काम पूरा होने के बाद हिसाब-किताब किया गया, जिसमें उसके हिस्से में 85,000 रुपए आए। इसमें से उसने पहले ही 10,000 रुपए ले लिए थे, लेकिन शेष 75,000 रुपए आरोपी ने देने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह बाकी रकम मांगती है तो आरोपी उसे देने से मना कर देता है और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है।

इस मामले में पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे विवादों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मजदूरों और छोटे साझेदारों का शोषण रोका जा सके। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!