छेड़छाड़

 

कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती की रहने वाली एक महिला ने अपने ही बेटे पर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नई बस्ती निवासी मोहसिना ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा नशे की लत में बुरी तरह पड़ चुका है। नशे की हालत में वह आए दिन घर में हंगामा करता है, गाली-गलौज करता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा घर का सामान तक चोरी कर बेच देता है और विरोध करने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

पीड़िता ने कहा कि अब स्थिति असहनीय हो चुकी है और उसकी जान-माल को खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

error: Content is protected !!