IMG-20250704-WA0033

 

श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुचारु बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन जुटा, ट्रैफिक और सुरक्षा का विशेष ध्यान, यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना ब्रिज तक कांवड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी ने दिए निर्देश!

कैराना। सहारनपुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को कैराना पहुंचकर यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज तक के कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा!

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि आगामी श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में सहारनपुर परिक्षेत्र के सभी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर!

डीआईजी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण और रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यमुना नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर कोई कमी नजर आती है, तो उसे तुरंत दूर किया जाए।

सेवा शिविरों और संस्थाओं से संवाद

इस दौरान डीआईजी ने कांवड़ मार्ग पर लगने वाले सेवा शिविरों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और समाजसेवी संगठनों का सहयोग आवश्यक है।

इस मौके पर एसपी शामली रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!