दहेज उत्पीड़न

 

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकला!

कांधला। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी करमू निवासी बुसरा पुत्री इसराइल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पीड़िता की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कस्बे के मोहल्ला जैन निवासी परवेज के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पीड़िता के हाथों पर फूल के निशान है। जिसके चलते पीड़िता का पति पीड़िता को आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता है। बुधवार को पीड़िता के पति ने दहेज में दस लाख रुपए की मांग करते हुए पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने दहेज की मांग पुरी न करने की बात कही तो आरोप है कि पीड़िता के पति परवेज ने अपने परिवार के दिलशाद, नौशाद व शहजाद सहित अन्य परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी और कस्बे के मौहल्ला खेल निवासी महिला इशरत पत्नी अकबर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पीड़िता का पति पीड़िता को खर्चा नहीं देता है। आरोप है कि पीड़िता की दो पुत्री है जिसमें एक पुत्री तेरह वर्ष की है। पीड़िता का पति पीड़िता की तेरह वर्षीय पुत्री की शादी करना चाहता है।विरोध करने पर मारपीट करता है। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!