IMG-20250321-WA0025

 

जनपद के तीन जूडोकाओं का राष्ट्रीय जूडो हेतु चयनित

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 18 से 20 मार्च तक आयोजित प्रदेशीय समन्वय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य पदक अर्जित किये। सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अंतर्राष्ट्रीय रेफ़री दीपक गुप्ता ने बताया की लखनऊ के अटल बिहारी बाजपई बहुद्देशीय हॉल में आयोजित प्रदेशीय समन्वय जूडो प्रतियोगिता में 15 मंडल के चयनित जूडोकाओं ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए शगुन कश्यप -44kg व वर्तिका मालियाँ +78kg में स्वर्ण पदक कार्तिक -66kg व विक्की धनगर -90kg में रजत तथा आर्यन कुमार -60kg, अभिषेक चौहान -81kg व -57kg में प्रज्ञा वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन किया वहीँ स्वर्ण विजेता शगुन कश्यप व वर्तिका मालियाँ (दोनों सहारनपुर )का चयन जूनियर नेशनल हेतु किया गया व कार्तिक (मु. नगर )का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में किया गया है।

error: Content is protected !!