images (46)

साइबर अपराध! फ़र्ज़ी ई-मेल बनाकर जिलाधिकारी को करता है ईमेल 

 

कैराना। फ़र्ज़ी ई-मेल आईडी बनाकर डीएम शामली की सरकारी मेल पर मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी कामिल पुत्र रसाला ने कोतवाली पर तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि मेरे नाम से लगातार डीएम शामली की ई-मेल आईडीdmshm@nic.in पर parulgoyal12@gmail.com से मेल की जा रही हैं, जिससे मेरा कोई लेना देना नहीँ है और मैं किसी पारुल नामक महिला को भी नहीं जानता हूँ। मेरे नाम का दरुपयोग करके मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है और मेरे नाम से कोई अन्य ई-मेल भेज रहा है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!