FB_IMG_1739887150746

 

सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की जनपद स्तरीय टीम ने तहसील बेहट क्षेत्र के कस्बा बिहारीगढ़ में विभाग के चीफ धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में मेन बाजार स्थित एक परचून की दुकान पर औचक तरीके से मंगलवार सुबह छापा मारकर हल्दी और कचरी के नमूने एकत्र किए हैं, जबकि कस्बे में चर्चा है कि विभाग के क्षेत्रीय खाद्य सेफ्टी निरीक्षक दो दिन पहले ही किसी दुकानदार की मार्फत लाखों रुपए किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने के नाम पर कस्बे के व्यापारियों और गांवों से दूध खरीद कर सेंटरो पर पहुंचाने वाले दूधियाओ से इकट्ठे करवाकर ले गया है।

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के चीफ धनंजय शुक्ला का कहना कि इस तरह की शिकायते होती रहती हैं, आज बिहारीगढ में जिस दुकान से दो नमूने लिए गए हैं वह नमूने जांच के लिए भिजवाए जा रहे हैं और विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, छापा मारने वाली टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन चौधरी, अमित कुमार, रणधीर सिंह, जवाहरलाल आदि करीब आधा दर्जन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

error: Content is protected !!