IMG-20250207-WA0005

‘सम्मानजनक हो अमेरिका गए भारतीयों की वतन वापसी’

कैराना। युवा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन-पत्र तहसीलदार को सौंपकर अमेरिका गए भारतीयों की वापिसी सम्मानजनक तरीके से सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।

शुक्रवार को युवा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से संबोधित एक ज्ञापन-पत्र तहसीलदार अर्जुन चौहान को सौंपा। बताया कि 104 भारतीयों को बर्बरतापूर्ण तरीके से भारत भेजा गया है। देश में फैली बेरोजगारी के चलते ये लोग अमेरिका जाने को विवश हुए थे, जो बड़ी बदसलूकी के साथ देश में वापिस आये है। वतन वापिस लौटे इन लोगो के प्रति भारत सरकार का रवैया भी काफी अपमानजनक रहा है। युवाओं का रोजगार के लिए विदेशों में पहुंचना देश में बढ़ती बेरोजगारी को दर्शाता है। भारतीयों के देश वापिसी के इस तरीके से मुल्क के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। पत्र में अमेरिका से वापिस आ रहे लोगो की सम्मानजनक वापिसी सुनिश्चित करने तथा बेरोजगारी की समस्या पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई है।

error: Content is protected !!